कौटिल्य ने ली शंकराचार्य से दीक्षा
अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति के लिए गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर साढे़ छह साल के कौटिल्य ने गुरुवार को शारदा ज्योतिष व द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली। इस दौरान उसने कहा, 'मेरा लक्ष्य अंतरिक्ष यात्री बनना है।
हरिद्वार, जासं। अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति के लिए गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर साढे़ छह साल के कौटिल्य ने गुरुवार को शारदा ज्योतिष व द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली। इस दौरान उसने कहा, 'मेरा लक्ष्य अंतरिक्ष यात्री बनना है।'
गंगा प्रदूषण से आहत कौटिल्य ने बेहद सयाने अंदाज में कहा कि सामूहिक प्रयास से ही गंगा को निर्मल किया जा सकता है। पंचकुला [हरियाणा] के भवन विद्यालय के कक्षा दो के छात्र कौटिल्य पंडित परिवार के साथ गुरुवार को गुरु दक्षिणा लेने शंकराचार्य मठ पहुंचे। गूगल ब्वॉय को आशीर्वचन देते हुए स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि बडे़ होकर कौटिल्य माता-पिता, कुल, जाति और देश का नाम रोशन करेगा।
इसके बाद कौटिल्य ने बेबाकी से पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। यह पूछे जाने पर क्या वह दीक्षा का मतलब समझते हैं। उन्होंने तपाक से कहा कि गुरु का आशीष ही दीक्षा है। आशीर्वाद जब शंकराचार्य दें तो यह एहसास देवत्व मिलने जैसा है।