कल्याण सिंह समेत चार राज्यपालों के नाम तय
केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति के लिए नाम तय कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाया जाएगा, जबकि वजूभाईवाला को कर्नाटक का, मुदुला सिंहा को गोवा का और विद्यासागर राव को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जाएगा।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति के लिए नाम तय कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल बनाया जाएगा, जबकि वजूभाईवाला को कर्नाटक का, मुदुला सिंहा को गोवा का और विद्यासागर राव को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने इन राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति के लिए नामों की संस्तुति राष्ट्रपति के पास भेज दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्यपालों की नियुक्ति की अधिकारिक घोषणा कब की जाएगी। गौरतलब है कि गत 11 अगस्त को कल्याण सिंह ने दावा किया था कि उन्हें राजस्थान के राज्यपाल के पद का प्रस्ताव मिला है और उन्होंने सहर्ष इसे स्वीकार कर लिया है।