महिला कर्मी के यौन शोषण के आरोप में जज निलंबित
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई सेशन कोर्ट के जज को अपनी ही कोर्ट की एक महिला कर्मचारी के यौन शोषण के आरोप में निलंबित कर दिया है। दक्षिण मुंबई स्थित स्पेशल नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉफिक सबस्टांस एक्ट (एनडीपीएस) कोर्ट के जज एमटी गायकवाड़ पर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वे आपत्तिजनक तरीके से घूरते रहते हैं। मामले
मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई सेशन कोर्ट के जज को अपनी ही कोर्ट की एक महिला कर्मचारी के यौन शोषण के आरोप में निलंबित कर दिया है।
दक्षिण मुंबई स्थित स्पेशल नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉफिक सबस्टांस एक्ट (एनडीपीएस) कोर्ट के जज एमटी गायकवाड़ पर पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वे आपत्तिजनक तरीके से घूरते रहते हैं। मामले की शुरुआती जांच के बाद आरोप सही पाए गए। बॉम्बे हाई कोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल शालिनी जोशी ने बताया कि जज गायकवाड़ को 14 अगस्त को निलंबित किया गया।
हाई कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक छानबीन में कई अन्य महिला कर्मचारियों ने भी जज के बारे में की गई शिकायत को सही बताया। जज के खिलाफ शिकायत इसी माह की शुरआत में दर्ज की गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच अन्य विशेष जज एसडी तुलांकर ने की थी। वे प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट कोर्ट में बैठते हैं। प्रक्रिया के तहत निलंबन के अतंर्गत जाने वाले जज को विभागीय जांच का सामना करना पड़ता है। जज गायकवाड़ पांच महीनों से एनडीपीएस कोर्ट में थे। इससे पहले वे परभनी में सिविल जज थे।
पढ़ें : जज पर न्यायाधीश के यौन उत्पीड़न का आरोप
पढ़ें : महिला जज ने हाई कोर्ट के जज पर लगाया यौन शोषण का आरोप, छोड़ा पद