अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी पहुंचे दिल्ली, कल मिलेंगे मोदी से
नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी तीन दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान केरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। तीन दिवसीय अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ 31 जुलाई को भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता की सह अध्यक्षता करेंगे।

जॉन केरी के साथ अमेरिका विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी भी भारत आई हैं। इसके अलावा उच्चाधिकार प्राप्त प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री पेनी प्रित्जकर भी शामिल हैं। इन दोनों के आगमन के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में और मजबूती आने की संभावना है। यह ओबामा और मोदी के नेतृत्व वाली भारत की नई सरकार के बीच पहली कैबिनेट स्तरीय बैठक है।
भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार कैबिनेट स्तरीय वार्ता होने जा रही है। इस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य सचिव पेनी प्रिटकेर भी हैं जो कल भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ रणनीतिक वार्ता करेगा।
इस बारे में एक अमेरिकी सांसद जोए क्राउले ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में काफी क्षमता है। इस संबंध को और मजबूत करने के लिए रणनीतिक वार्ता महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।
पढ़ें: भारत के साथ संबंधों पर प्रकाश डालेंगे जॉन केरी
पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री ने 'सबका साथ, सब का विकास' नारे को बताया महान