Move to Jagran APP

झारखंड की छह सीटों पर रिकार्ड वोटिंग

झारखंड में द्वितीय चरण के तहत छह सीटों रांची, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर तथा सिंहभूम पर गुरुवार को अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ। इस चरण में तकरीबन 61.73 फीसद मतदान हुआ, जो झारखंड गठन के बाद अब तक का रिकार्ड है। 2004 और 2009 में इससे काफी कम मतदान हुआ था।

By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 09:29 PM (IST)
झारखंड की छह सीटों पर रिकार्ड वोटिंग

रांची [जागरण ब्यूरो]। झारखंड में द्वितीय चरण के तहत छह सीटों रांची, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर तथा सिंहभूम पर गुरुवार को अपेक्षाकृत अधिक मतदान हुआ। इस चरण में तकरीबन 61.73 फीसद मतदान हुआ, जो झारखंड गठन के बाद अब तक का रिकार्ड है। 2004 और 2009 में इससे काफी कम मतदान हुआ था। हफ्ता भर पहले 10 अप्रैल को चार सीटों कोडरमा, चतरा, लोहरदगा तथा पलामू पर 57.84 फीसद मतदान हुआ था।

loksabha election banner

बहरहाल, शहरी क्षेत्र कही जाने वाली इन छह सीटों में नक्सली छाया के बावजूद जमकर मतदान हुआ। राजधानी क्षेत्र वाली रांची सीट पर भी मत प्रतिशत बढ़ा लेकिन बाकी पांच सीटों के सापेक्ष सबसे कम 58.76 फीसद ही वोट पड़े।

राज्य के 14 जिलों में बिखरी इन छह सीटों पर सर्वाधिक 65 फीसद वोट जमशेदपुर संसदीय सीट पर पड़े। इसके बाद सिंहभूम का स्थान है, जहां 62.73 फीसद मतदान हुआ। गिरिडीह में 62.03 फीसद, खूंटी में 61.04 फीसद तथा हजारीबाग में 61.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया के अनुसार छिटपुट नक्सली घटनाओं और तकनीकी खराबियों के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मात्र एक घटना में बोकारो में सुरक्षा बल पर हमला हुआ है, जिसमें तीन जवान घायल हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी छह सीटों में 122 जगहों पर ईवीएम में खराबी आने की शिकायत मिली है। इनमें से अधिकांश में गड़बड़ी मतदान के पूर्व सामने आई, जिन्हें समय पर दुरुस्त कर दिया गया।

कहां कितने प्रतिशत मतदान

संसदीय सीट मत प्रतिशत

जमशेदपुर: 65

सिंहभूम: 62.73

गिरिडीह: 62.03

हजारीबाग: 61.01

खूंटी: 61.04

रांची: 58.76

--------------

जिलावार मतदान प्रतिशत

जिला मत प्रतिशत

सिमडेगा: 62.48

गुमला: 61.95

खूंटी: 59.14

रांची: 58

चाईबासा: 62

सरायकेला-खरसावां: 65

जमशेदपुर: 65

कोडरमा: 66.4

हजारीबाग: 58.44

रामगढ़: 65

चतरा: 56.58

गिरिडीह: 63.20

बोकारो: 61

धनबाद: 62.03

पढ़ें: पांचवें चरण में मतदान को उमड़ी भीड़, दिग्गजों ने डाले वोट

पांचवें चरण के मतदान की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.