आइटम गर्ल संग ठुमके लगाने पर नपे गिरीडीह के डीडीसी
राज्य सरकार ने गिरिडीह के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार को हटा दिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बाबत आदेश दिया है। उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है। डीसी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने उनसे प्रभार ले लिया है।
राज्य ब्यूरो, रांची/गिरिडीह। राज्य सरकार ने गिरिडीह के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार को हटा दिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बाबत आदेश दिया है। उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है। डीसी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने उनसे प्रभार ले लिया है।
इसे भी पढ़ें: आपदा पीड़ित किसानों से मिले झारखंड के सीएम रघुवर दास
गौरतलब है कि एक कार्यक्रम के दौरान डीडीसी सार्वजनिक तौर पर स्टेज पर डांस में मशगूल थे। इस बाबत जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीडीसी को हटाने का आदेश दिया। आशंका जतायी जा रही है कि डांस में भाग लेने वाले भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय पर भी पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।
फिल्म की शूटिंग के लिए सिने अभिनेता अली खान गिरिडीह आए थे। उन्होंने कहा कि ‘चिलखारी एक दर्द’ अच्छी फिल्म बनेगी और लोगों को यह पसंद भी आएगी। बुधवार को मुंबई लौटने के दौरान उन्होंने कहा कि गिरिडीह के लोग अच्छे हैं। वे मेहमान की इज्जत करना जानते हैं। यहां के लोगों से उन्हें काफी प्यार और स्नेह मिला। फिल्मों की शूटिंग में नेताओं और नौकरशाहों का भाग लेना गलत बात नहीं है। मुंबई में फिल्मों की शूटिंग में नेता और अफसर भाग लेते रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग में गिरिडीह के नेताओं और पदाधिकारी ने भाग लिया। इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। यदि फिल्म की कहानी की ऐसी मांग हो तो पदाधिकारी और नेता शूटिंग का हिस्सा बन सकते हैं।
ऑनर किलिंग: नक्सलियों की मदद से नवदंपति की ली जान
बाबूलाल के बेटे की हत्या से जुड़ा है चिलखारी कांड
फिल्म की पटकथा का कुछ हिस्सा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल के बेटे की हत्या की घटना से जुड़ा है। कुछ वर्ष पूर्व 26 अक्तूबर 2007 को नक्सलियों ने एक समारोह में हमला कर करीब दो दर्जन लोगों की हत्या कर दी थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे अनूप मरांडी की मौत हो गयी थी। इस फिल्म में भी नक्सली उपद्रव एक हिस्सा है। इससे ही गिरिडीह से इसका जुड़ाव बना है।
फिल्म में गृह मंत्री की भूमिका में है खान
चरित्र अभिनेता अली खान ने खुदा गवाह, सरफरोश, कोहराम, इंडियन सहित कई फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल महाभारत, टीपू सुल्तान, जोश आदि में अपनी सशक्त अदाकारी से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनायी है। अब वे गिरिडीह की धरती पर बन रही इस फिल्म में नजर आएंगे। इसमें वे गृह मंत्री की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता ब्रजमोहन तुरी, निर्देशक संजय भारती हैं।