Move to Jagran APP

जेवर दुष्कर्म कांड: पीड़ित परिवार ने नहीं मनाई ईद, मदद की गुहार

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हैं। बदमाश घुमंतू गिरोह के सदस्य हैं। जल्द ही परिणाम सामने आएंगे।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 09:52 PM (IST)
जेवर दुष्कर्म कांड: पीड़ित परिवार ने नहीं मनाई ईद, मदद की गुहार
जेवर दुष्कर्म कांड: पीड़ित परिवार ने नहीं मनाई ईद, मदद की गुहार

नोएडा [जेएनएन]। जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर बीते 24 मई को हुए चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार ने सोमवार को ईद नहीं मनाई। ईदगाह पर नमाज पढ़ने गए पीड़ित के परिजन ने नमाजियों से मदद की गुहार लगाई। एक महीने बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि 24 मई को चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म कर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन प्रदर्शन भी कर चुके हैं। तीन पीड़िताओं ने बीते दिनों आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हैं। बदमाश घुमंतू गिरोह के सदस्य हैं। उनको पकड़ने में समय लग रहा है। जल्द ही परिणाम सामने आएंगे।

बिसाहड़ा कांड: इकलाख के परिवार ने दिल्ली में मनाई ईद

दादरी कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में इकलाख के घर पर ईद के दिन सन्नाटा छाया रहा। परिवार ने दिल्ली में ईद मनाई। इकलाख के भाई जान मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने मां असगरी के साथ दादरी स्थित घर पर ईद मनाई। डेढ़ साल पहले हुई घटना की यादें त्योहार में ताजा हो गई।

इकलाख की मां असगरी ने पूरे माह रोजा रखा। बता दें कि 28 सितंबर 2015 की रात गोहत्या की सूचना पर भीड़ ने इकलाख की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और बेटे दानिश को अधमरा कर दिया था। घटना के बाद इकलाख के परिवार ने बिसाहड़ा गांव से पलायन कर दिया था। इकलाख की पत्नी, बेटी, बेटे दिल्ली में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमन और शांति की दुआ के साथ मनाई गई ईद, बच्चों ने जमकर की मस्ती

यह भी पढ़ें: ईद के दिन पांच बाल मजदूरों को मिली आजादी, फैक्ट्री में कराया जाता था काम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.