जदयू के तीन विधायक निलंबित
पटना [जाब्यू]। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल तीन विधायकों को जदयू ने शनिवार को निलंबित कर दिया। तीनों महिला विधायक सुजाता देवी, पूनम यादव व रेणु कुशवाहा पर अन्य दलों का प्रचार करने का आरोप है। एक अन्य विधायक अन्नू शुक्ला पर कार्रवाई जल्द होगी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार इनके कारनामे घा
पटना [जाब्यू]। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल तीन विधायकों को जदयू ने शनिवार को निलंबित कर दिया। तीनों महिला विधायक सुजाता देवी, पूनम यादव व रेणु कुशवाहा पर अन्य दलों का प्रचार करने का आरोप है। एक अन्य विधायक अन्नू शुक्ला पर कार्रवाई जल्द होगी।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार इनके कारनामे घोर अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं। रेणु कुशवाहा, नीतीश सरकार में मंत्री थीं जबकि उनके पति विजय सिंह कुशवाहा मधेपुरा से भाजपा के उम्मीदवार हैं। रेणु, जदयू में रहते हुए उनके लिए प्रचार कर रहीं हैं। पूनम देवी की बहन कृष्णा देवी को राजद ने खगड़िया से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की मानें तो पूनम उनके लिए वोट मांग रहीं हैं। सुजाता पर आरोप है कि वे सुपौल के भाजपा प्रत्याशी कामेश्वर चौपाल के लिए प्रचार कर रहीं हैं। इसी तरह अन्नू शुक्ला वैशाली के मैदान में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार डट गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक इन सभी से कई बार बात की गई, लेकिन बात नहीं बनी।