Move to Jagran APP

जयललिता के निधन पर राजनेताओं समेत बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख

जयललिता के निधन पर सभी राजनेताओं ने दुख जताते हुए इसे राष्ट्र की एक अपूरणीय क्षति करार दिया।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 08:49 AM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 02:30 PM (IST)
जयललिता के निधन पर राजनेताओं समेत बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख

चेन्नई, (जेएनएन)। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में पिछले दो महीने से अधिक समय से भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने सोमवार देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के आते ही राजनीतिक जगत समेत उनके समर्थक शोक में डूब गए। जयललिता के निधन पर सभी राजनेताओं ने दुख जताते हुए इसे राष्ट्र की एक अपूरणीय क्षति करार दिया।

loksabha election banner

जिसके बाद अस्पताल के बाहर और पूरे राज्य में प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी।

जयललिता को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

पढ़ें- LIVE: जयललिता को अंतिम श्रद्धांजलि देने चेन्नई जाएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी

जयललिता के निधन पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'जयललिता का निधन देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। वे एक कुशल प्रशासक थीं।'

भारत की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थी जयललिता, देखें तस्वीरें

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जयललिता के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'यह दुखद है। दर्द देने वाला है। वह एक गरिमा और आत्मसम्मानी महिला थीं।'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'जयललिता जी का काम लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की।'

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, जयललिता जी को कानून, शासन जैसे मुद्दों की बड़ी समझ थी। उन्होंने हमेशा के लिए याद की जाने वाली कुछ महान व्यक्तिगत यादों को पीछे छोड़ दिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।'

बिग बी ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जयललिता जी के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हूं। वो एक सशक्त महिला थीं।'

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्वीट कर जयललिता के निधन पर शौक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'जयललिता जी नहीं रही। सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जयललिता का निधन तमिलनाडु की राजनीति और देश के लिए बड़ा नुकसान है। मेरा मानना है कि जयललिता की पार्टी निश्चित रूप से उनके दिखाए रास्ते पर चलेगी।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि जयललिता के निधन से देश को नुकसान पहुंचा है। ऐसे समय में जब देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। एेसे नेता की जरूरत थी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जयललिता के निधन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जयललिता एक महान नेता थी। वह भारतीय राजनीति में एक आइकन के रूप में उभरी थी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयललिता के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपने जीवन की सभी लड़ाई जीती, लेकिन वो एक लड़ाई हार गई जो शायद हर कोई अपने जीवन में हार जाता है। वह भी हार गई। इसके साथ ही उन्होंने जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि तमिलनाडु में ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र में जयललिता के लिए शोक व्यक्त किया गया। वो एक बहुत अच्छी प्रशासक थी। यह राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपने एक चमकते सितारे को खो दिया है। उन्होंने कलाकार और राजनीतिज्ञ के रूप में अपनी गहरी छाप छोड़ी।

तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी की सदस्य और लोकसभा सांसद के.कविता ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वो एक असली फाइटर नेता थी। वो महिलाओं के लिए एक महान प्रेरणा थी।

सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के राजाजी हॉल में जाकर जहां जयललिता का पार्थिव शव रखा गया है, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रीकर ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जयललिता ने गरीब लोगों के लिए संघर्ष किया। उनका निधन देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह एक अद्भुत महिला थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक आयरन लेडी थी।

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वो लोगों की मुख्यमंत्री थी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों के लिए उल्लेखनीय काम किया। वे एक लोकप्रिय नेता थी। सभी राज्यों में उनके निधन का शोक मनाया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं इस खबर को सुनकर हैरान हू। उन्होंने कहा कि जब मैंने जयललिता के तबियत खराब होने की खबर सुनी तो मैंने उनके अच्छे होने की प्रार्थना की। बता दें कि फिल्म 'इज्जत' में जयललिता धर्मेंद्र की सह-कलाकार रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.