Move to Jagran APP

आम आदमी से शादी करने के लिए जापान की राजकुमारी देंगी ये कुर्बानी

जापान के कई दशकों पुराने कानून के अनुसार, आम नागरिक से विवाह करने पर राजकुमारी को शाही परिवार छोड़ना होता है। कोमुरो से विवाह के बाद माको भी एक आम नागरिक बन जाएंगी।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 18 May 2017 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 08:10 AM (IST)
आम आदमी से शादी करने के लिए जापान की राजकुमारी देंगी ये कुर्बानी
आम आदमी से शादी करने के लिए जापान की राजकुमारी देंगी ये कुर्बानी

टोक्यो, प्रेट्र। जापान के शाही परिवार की राजकुमारी माको अपने एक पूर्व कॉलेज सहपाठी से विवाह करने वाली हैं। इसके लिए राजकुमारी अपना शाही परिवार का दर्जा छोड़ने को भी तैयार हैं। राजकुमारी जिनसे विवाह करना चाहती हैं, वह पेशे से कानूनी सहायक 25 वर्षीय केई कोमुरो हैं।

loksabha election banner

स्थानीय मीडिया में यह खबर सामने आने के बाद जापान के शाही परिवार के कम होते सदस्यों की संख्या पर सवाल खड़े होने लगे हैं। माको जापान के राजा अकिहितो की पोती हैं, जबकि कोमुरो एक आम नागरिक हैं। दोनों की पांच साल पहले टोक्यो के एक रेस्तरां में मुलाकात हुई थी। एक साल बाद कोमुरो ने शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। माको के माता--पिता ने भी यह रिश्ता स्वीकार कर लिया है। मध्य जून में दोनों सगाई और 2018 में विवाह कर सकते हैं।

टूट जाएगा शाही परिवार से रिश्ता

जापान के कई दशकों पुराने कानून के अनुसार, आम नागरिक से विवाह करने पर राजकुमारी को शाही परिवार छोड़ना होता है। कोमुरो से विवाह के बाद माको भी एक आम नागरिक बन जाएंगी। माको से पहले उनकी बुआ और अकिहितो की इकलौती बेटी सायाको ने वर्ष 2005 में योशिकी कुरोदा से विवाह किया था। राजकुमारी माको शाही परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। वर्तमान में राजकुमारी एक म्यूजियम में शोधकर्ता हैं।

सार्वजनिक जिम्मेदारियों के लिए कम सदस्य

अकिहितो के चार ही पोते-पोतियां हैं जिनमें से तीन राजकुमारी हैं। वहीं, माको के आम नागरिक से विवाह पर परिवार के सदस्यों की संख्या लगातार कम हो रही हैं। इन पर सार्वजनिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की जिम्मेदारी होती है। वहीं, 83 वर्षीय अकिहितो लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण पद से हटने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। नियम के अनुसार, यहां पद का वशंज भी एक राजकुमार ही होता है।

इसे भी पढ़ें: जापान में नहीं मिल रहे मजदूर तो कंपनियों ने निकाला ये नायाब तरीका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.