आबे से शिखर वार्ता के लिए टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ शिखर वार्ता के लिए आज क्योटो से टोक्यो पहुंच गए। क्योटो की यात्रा के बाद मोदी का जापान दौरे का पहला चरण पूरा हो गया। मोदी टोक्यो में तीन दिन रहेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय सुरक्षा और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उनकी कल आबे के साथ वार्ता होनी है।
टोक्यो / क्योटो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ शिखर वार्ता के लिए आज क्योटो से टोक्यो पहुंच गए। क्योटो की यात्रा के बाद मोदी का जापान दौरे का पहला चरण पूरा हो गया। मोदी टोक्यो में तीन दिन रहेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय सुरक्षा और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उनकी कल आबे के साथ वार्ता होनी है।
इससे पहले नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय जापानी दौरे के दूसरे दिन रविवार को सुबह क्योटो के तोजी मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह जापान के प्राचीनतम मंदिरों में से एक किन्काकूजी मंदिर भी गए और यहां पर उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी मौजूद थे।
तोजी मंदिर के प्रमुख पुजारी ने प्रधानमंत्री को न सिर्फ पूरे मंदिर की सैर करवाई बल्कि इस मंदिर की प्राचीनता के बारे में कई जानकारियां भी दी। उन्होंने बाद में कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने इस मंदिर में आकर यहां की शोभा को ओर बढ़ा दिया है। यहां पहुंचने के रास्ते में कई भारतीयों ने भी हाथों में तिरंगा थामे मोदी का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने यहां पर मौजूद पर्यटकों से हाथ मिलाया और फोटो भी खिंचवाया। अपनी यात्रा के पड़ाव में शाम को टोकियो जाएंगे और वहां पर विभिन्न स्तरों पर दोनों देशों के बीच कई नए समझौते होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।