Move to Jagran APP

जापान में छह सौ किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

जापान में बुलेट ट्रेन की रफ्तार ने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जापान रेलवे ने बताया कि सात कोच वाली मैग्लेव ट्रेन ने 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर नया कीर्तिमान बनाया है। विद्युत चुंबक के सहारे चलने वाली ट्रेन का परीक्षण माउंट फुजी के पास

By Murari sharanEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 09:05 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 07:51 AM (IST)
जापान में छह सौ किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

टोक्यो। जापान में बुलेट ट्रेन की रफ्तार ने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जापान रेलवे ने बताया कि सात कोच वाली मैग्लेव ट्रेन ने 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर नया कीर्तिमान बनाया है। विद्युत चुंबक के सहारे चलने वाली ट्रेन का परीक्षण माउंट फुजी के पास किया गया।

loksabha election banner

टेस्ट रन में द्रुत गति से चलने वाली यह ट्रेन चालू होने के महज 11 सेकेंड में ही छह सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ऐसा ही एक परीक्षण पिछले हफ्ते भी किया गया था, तब इस ट्रेन ने 590 किमी की रफ्तार पकड़ी थी। इस ट्रेन ने वर्ष 2003 में 581 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है।

विद्युत चुंबकीय पटरी से तकरीबन चार इंच ऊपर चलने वाली यह ट्रेन टोक्यो से सेंट्रल नगोया की दूरी (286 किलोमीटर) महज 40 मिनट में पूरी कर लेगी। जापान सेंट्रल रेलवे इस सेवा को साल 2027 तक शुरू करना चाहती है। इस ट्रेन के चलने लायक सुविधाएं तैयार करने में तकरीबन सौ अरब डॉलर का खर्च आएगा। इसके लिए अलग से पटरियां बिछानी पड़ेंगी।

मैग्लेव ट्रेन के जरिये वर्ष 2045 तक टोक्यो को ओसाका से (396.43 किलोमीटर) जोड़ने की योजना है। मैग्लेव ट्रेन परीक्षण केंद्र के प्रमुख यसुकाजु एंडो ने बताया कि गुणवत्ता बढ़ने के कारण रफ्तार बढ़ने के साथ यह ट्रेन ज्यादा संतुलित होती जाती है।

पढ़ें:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.