बुलेट ट्रेन के लिए भारत को जापान देगा 975 अरब रुपए लोन
भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान ने सॉफ्ट लोन देने की पेशकश की है। देश की पहली बुलेट ट्रेन पर आने वाले अनुमानित खर्च 15 बिलियन डॉलर यानी करीब 975 अरब रुपए होगा।
नई दिल्ली। भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जापान ने सॉफ्ट लोन देने की पेशकश की है। देश की पहली बुलेट ट्रेन पर आने वाले अनुमानित खर्च 15 बिलियन डॉलर यानी करीब 975 अरब रुपए होगा। जापान ने एक फीसदी से भी कम ब्याज दर पर लोन देने ऑफर दिया है।
दरअसल, चीन दुनिया के चौथे सबसे बड़े नेटवर्क पर अन्य परियोजनाओं के लिए बोली लगा रहा है। ऐसे में जापान इस पेशकश के जरिये चीन को पीछे छोड़ना चाहता है।
यह भी पढ़ें : राजीव ने नहीं बनने दिया था प्रणब को प्रधानमंत्री
अहमदाबाद से मुंबई को जोड़ने वाले 505 किमी. लम्बे कॉरिडोर की स्टडी करने के लिए टोक्यो को चुना गया है। इस कॉरिडोर के निर्माण और सप्लाई की परियोजना के लिए निविदा निकाली जाएगी, लेकिन फाइनेंस के इस प्रस्ताव के बाद जापान इस दौड़ में सबसे आगे है।
पिछले महीने दिल्ली और मुंबई के बीच 1,200 किमी दूरी में हाई स्पीड ट्रेन के चलने की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए चीन को कॉन्ट्रेक्ट मिला था। मगर, इसके लिए अब तक कोई लोन ऑफर नहीं किया गया है। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने बताया कि कई लोग हाई स्पीड टेक्नोलॉजी के लिए ऑफर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सिग्नेचर में गलत लिखी स्पेलिंग, गिरफ्त में आया हत्यारा
लेकिन, एक साथ टेक्नोलॉजी और फंडिंग का ऑफर किसी की तरफ से ऑफर नहीं आया है। ऐसा ऑफर सिर्फ जापान ने ही दिया है। ये दोनों परियोजनाएं डायमंड क्वाड्रिलैटरल परियोजना का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार 10 हजार किमी लंबा ट्रैक बिछाकर दिल्ली, मुंबई, चेन्नै और कोलकाता को आपस में जोड़ने के लिए हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क बनाना चाहती है।