137 साल के इतिहास में तीसरा सबसे गर्म महीना रहा जनवरी
वैश्विक तापमान का विश्लेषण दुनियाभर के 6300 मौसम केंद्रों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर किया गया है।

न्यूयॉर्क (प्रेट्र)। पिछले 137 साल के इतिहास में 2017 का जनवरी तीसरा सबसे गर्म महीना रहा। हालांकि पिछले साल के जनवरी की अपेक्षा यह महीना थोड़ा ठंडा रहा है। साल 2016 का पहला महीना अब तक का सबसे गर्म जनवरी था।
नासा के वैज्ञानिकों ने वैश्विक तापमान का मासिक विश्लेषण किया है। इनके अनुसार, 1951-1980 की अवधि की अपेक्षा साल 2017 का पहला महीना 0.92 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा। हालांकि यह महीना जनवरी 2016 की तुलना में 0.20 डिग्री सेल्सियस कम गर्म था। जबकि पिछले साल का जनवरी 1.12 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा। इस लिहाज से यह अब तक के सबसे गर्म महीने के तौर पर दर्ज है।
इसके बाद दूसरा सबसे गर्म जनवरी साल 2007 का रहा। इस साल का जनवरी 0.96 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म था। सबसे गर्म जनवरी की कतार में 2017 का पहला महीना तीसरे पायदान पर है। नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज के वैज्ञानिकों ने जनवरी 2017 में सतह और समुद्र के तापमान को लेकर मानचित्र तैयार किया है। इसके अनुसार, उत्तरी अमेरिका और साइबेरिया 1951-1980 की अवधि की तुलना में सबसे ज्यादा गर्म रहे। एशिया का ज्यादातर हिस्सा भी गर्म रहा।
6300 मौसम केंद्रों से जुटाए आंकड़े
वैश्विक तापमान का विश्लेषण दुनियाभर के 6300 मौसम केंद्रों से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर किया गया है।
1880 से रिकार्ड किया जा रहा तापमान
आधुनिक वैश्विक तापमान साल 1880 से रिकार्ड किया जा रहा है। इसके पहले पूरी दुनिया के तापमान को कवर नहीं किया जाता था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आज 28 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।