Move to Jagran APP

शुक्रवार रात रही जम्मू की अब तक की सबसे ठंडी रात

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 03:27 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 03:27 PM (IST)
शुक्रवार रात रही जम्मू की अब तक की सबसे ठंडी रात
शुक्रवार रात रही जम्मू की अब तक की सबसे ठंडी रात

नई दिल्ली, पीटीआई: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में शुक्रवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, क्योंकि रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि इस बार का सबसे कम तापमान है। सर्दियों में जम्मू कश्मीर की राजधानी में तापमान, सामान्य तापमान से 4 डिग्री कम था। शहर में तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे और 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

loksabha election banner

जम्मू के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 दिसंबर और 14 दिसंबर के बीच भारी बर्फबारी हुई थी, जबकि इसी दौरान शहर में बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार इससे पारे में एक महत्वपूर्ण गिरावट आई है। हालांकि, जम्मू कश्मीर को छोड़कर, क्षेत्र के अन्य स्टेशनों में रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ है। वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर में गुरूवार रात 5.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक शहर बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि गुरूवार रात का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.