देश के रक्षकों की कलाई पर जागरण पाठकों की राखी
देश की सरहद की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाइयां राखी के मौके पर सूनी न रह जाएं। इसके लिए दैनिक जागरण वर्षो से भारत रक्षा पर्व का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी रक्षा पर्व के तहत पूरे देश से सैनिकों को राखियां और संदेश भेजे गए
नई दिल्ली, जागरण डेस्क। देश की सरहद की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाइयां राखी के मौके पर सूनी न रह जाएं। इसके लिए दैनिक जागरण वर्षो से भारत रक्षा पर्व का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी रक्षा पर्व के तहत पूरे देश से सैनिकों को राखियां और संदेश भेजे गए हैं।
इसके लिए तीन अलग-अलग मार्गो से भारत रक्षा रथ निकाला गया। पहले मार्ग के तहत 03 अगस्त को कानपुर से चला भारत रक्षा रथ आगरा, अलीगढ़, बरेली, हल्द्वानी, मुरादाबाद, मेरठ, देहरादून, नोएडा, हिसार, पानीपत, पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, कांगड़ा होते हुए आज जम्मू पहुंच गया। जहां देश की रक्षा को तत्पर और सरहद पर तैनात जवानों को राखियां व संदेश सौंपे गए।