सीमा पर बाड़बंदी में इजरायल ने की मदद की पेशकश
उड़ी हमले को देखते हुए भारत में इजरायल के राजदूत डैनियल कैर्मोन की टिप्पणी महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान से आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार कर पहुंचे थे।
नई दिल्ली, प्रेट्र । इजरायल ने भारत को सीमा पर बाड़बंदी में मदद करने की पेशकश की है। बाड़बंदी मजबूत करने के लिए वह अपनी विशेषज्ञता का लाभ देना चाहता है। इजरायल ने जोर देकर कहा है कि कई मोर्चो पर दोनों देश एक ही तरह की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इन चुनौतियों में सीमा पार से आतंकवाद भी शामिल है।
उड़ी हमले को देखते हुए भारत में इजरायल के राजदूत डैनियल कैर्मोन की टिप्पणी महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान से आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार कर पहुंचे थे।
कैर्मोन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इजरायल की पिछली यात्रा के दौरान सीमा पर तैयारी के स्तर का जायजा लिया था। राजदूत ने कहा, 'हमारा संदेश है हां। इजरायल के पास विशेषज्ञता है क्योंकि वह खतरे में है। हम एक ही तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे पास समाधान है। इस स्थिति पर हम मिलकर काम कर सकते हैं।'
शिवसेना की धमकी के बाद पुलिस ने पाक कलाकारों को दिया सुरक्षा का भरोसा
क्या है सिंधु समझौता, पढ़ें भारत-पाकिस्तान के बीच इसकी अहमियत