Move to Jagran APP

मुंबई में आइएस का एजेंट रिजवान खान गिरफ्तार

मुंबई के पास कल्याण से महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के एजेंट रिजवान खान को गिरफ्तार किया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 10:20 PM (IST)
मुंबई में आइएस का एजेंट रिजवान खान गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, मुंबई : महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के निकट कल्याण से आतंकी संगठन आइएस के एजेंट रिजवान खान को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर मुस्लिम युवकों को बहलाकर आइएस में शामिल करने का आरोप है।रिजवान की गिरफ्तारी महाराष्ट्र एटीएस एवं केरल पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र एटीएस को केरल पुलिस की गुप्तचर शाखा से रिजवान के बारे में जानकारी मिली थी। महाराष्ट्र एटीएस उसे जल्दी ही केरल पुलिस के हवाले करेगी।

loksabha election banner

एक सप्ताह के अंदर केरल और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से हुई यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले गुरुवार को दोनों राज्यों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से नई मुंबई से अरशीद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था। कुरैशी का जुड़ाव भी आईएस से बताया जाता है। कुरैशी विवादास्पद इस्लामी उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) का पीआरओ बताया जाता है। अरशीद कुरैशी के विरुद्ध केरल के कोच्चि शहर में धमरंतरण के मामले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

ये है ISIS का 'ऑपरेशन इंडिया', नेपाल के रास्ते अंजाम देने की साजिश

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार रिजवान खान को शुक्रवार की रात कल्याण स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभी उससे अधिक पूछताछ नहीं की जा सकी है। लेकिन उस पर मुस्लिम युवकों को बहलाकर आइएस में शामिल कराने का आरोप है। बता दें कि केरल में करीब 21 युवकों के गायब होने के बाद वहां की पुलिस एवं गुप्तचर एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

कुछ युवकों के आइएस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ लड़कियों को बहलाकर उनका धमरंतरण करने और इसके बाद उन्हें आइएस में शामिल करने की भी आशंका व्यक्त की गई है। ऐसा ही एक मामला मरियम नामक महिला का सामने आया है, जिसके धर्म परिवर्तन के बाद आइएस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

मुस्लिम युवकों को आतंकी संगठन में शामिल करने का है आरोप

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के निकट कल्याण से आतंकी संगठन आइएस के एजेंट रिजवान खान को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर मुस्लिम युवकों को बहलाकर आइएस में शामिल करने का आरोप है।रिजवान की गिरफ्तारी महाराष्ट्र एटीएस एवं केरल पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र एटीएस को केरल पुलिस की गुप्तचर शाखा से रिजवान के बारे में जानकारी मिली थी।

आइएस के नेटवर्क का पता लगाने के लिए छह देशों से मांगी गई मदद

महाराष्ट्र एटीएस उसे जल्दी ही केरल पुलिस के हवाले करेगी। एक सप्ताह के अंदर केरल और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से हुई यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले गुरुवार को दोनों राज्यों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से नई मुंबई से अरशीद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था। कुरैशी का जुड़ाव भी आईएस से बताया जाता है। कुरैशी विवादास्पद इस्लामी उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) का पीआरओ बताया जाता है।

अरशीद कुरैशी के विरुद्ध केरल के कोच्चि शहर में धमरंतरण के मामले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार रिजवान खान को शुक्रवार की रात कल्याण स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभी उससे अधिक पूछताछ नहीं की जा सकी है। लेकिन उस पर मुस्लिम युवकों को बहलाकर आइएस में शामिल कराने का आरोप है।

बता दें कि केरल में करीब 21 युवकों के गायब होने के बाद वहां की पुलिस एवं गुप्तचर एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कुछ युवकों के आइएस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ लड़कियों को बहलाकर उनका धमरंतरण करने और इसके बाद उन्हें आइएस में शामिल करने की भी आशंका व्यक्त की गई है। ऐसा ही एक मामला मरियम नामक महिला का सामने आया है, जिसके धर्म परिवर्तन के बाद आइएस में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.