Move to Jagran APP

मुंबई के भायखला जेल कंपाउंडर पर महिला कैदी ने लगाया छेड़खानी का आरोप

मुंबई की बायकुल्ला जेल में बंद एक महिला ने मेडिकल सुपरिटेडेंट पर चेकअप के दौरान गलत तरीके से छुने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 24 May 2016 02:29 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 08:55 AM (IST)
मुंबई के भायखला जेल कंपाउंडर पर महिला कैदी ने लगाया छेड़खानी का आरोप

मुंबई। मुंबई की भायखला जेल में जुलाई के आखिरी हफ्ते तक बंद रही एक 27 वर्षीय महिला कैदी ने मेडिकल कंपाउंडर के खिलाफ जेल के अंदर छेड़खानी का आरोप लगाया है। अप्रैल में ही उस महिला कैदी की तरफ से उच्च अधिकारी तक इस बात की जानकारी दे दी गई थी लेकिन इस मामले में अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब महिला 18 मई से जमानत पर जेल से रिहा भी हो चुकी है।

loksabha election banner

जेल विभाग के सूत्रों ने मिड-डे को बताया कि 30 जनवरी से जेल के अंदर बंद महिला कैदी के साथ यशवंत भालेराव ने महिला बैरक के पास मेडिकल जांच के लिए बने केबिन के अंदर छेड़खानी की थी।


जेल अधिकारी ने बताया कि उस महिला शिकायतकर्ता कैदी ने ये बताया था कि भालेराव केबिन के अंदर प्रवेश किया और चेकअप के बहाने उसे गलत तरीके से छुआ। ऐसा तब हुआ जब डॉक्टर ने कुछ महिला कैदियों की मेडिकल जांच के दौरान ब्रेक लिया था। शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि उस वक्त दो और महिलाओं ने इस गलत हरकत को देखा था।

हालांकि, उस महिला कैदान ने जेल अधिकारियों से तुरत इस बारे में शिकायत तो नहीं की लेकिन भविष्य में दोबारा ऐसा ना हो इसकी वजह से उसने अप्रैल में इस बारे में शिकायत दर्ज करायी।

जेल सुपरिटेंडेंट चंद्रमणि इंदुरकर ने कहा कि महिला कैदी ने सबसे पहले इस बारे में महिला जेल एस. वागाह को बताया। जिसके बाद वागाह ने डॉक्टर एस.खान को इस बारे में इत्तिला की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर एस. वागाह ने महिला डॉक्टर किनलेकर के 10 दिनों की छुट्टी से वापस आने का इंतजार कर रहे थे ताकि उस आरोप के बारे में जांच की जा सके। इस बात खुद भालेराव भी 20 दिनों की छुट्टी पर चला गया।


सुपरिटेंडेट का कहना है कि जांच में अगर भालेराव दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.