महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री पर शिवसैनिक ने स्याही फेंकी
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट पर शनिवार को एक शिवसैनिक ने स्याही फेंक दी। घटना अहमदनगर जिले की है, जहां कांग्रेस नेता थोराट एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के दफ्तर में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया। स्याही फेंकने वाले की पहचान भाऊसाह
अहमदनगर। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट पर शनिवार को एक शिवसैनिक ने स्याही फेंक दी। घटना अहमदनगर जिले की है, जहां कांग्रेस नेता थोराट एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के दफ्तर में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया।
स्याही फेंकने वाले की पहचान भाऊसाहेब हस्से के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि राजस्व मंत्री जिले के राजापुर गांव में एक कार्यक्रम के बाद अपनी कार में बैठने जा रहे थे। तभी हस्से दौड़कर आया और थोराट के कपड़े पर स्याही फेंक दी। इसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाद में शिवसेना के एक स्थानीय दफ्तर पर हमला बोल दिया। थोराट ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पंद्रह दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले आठ अगस्त को सहकारिता मंत्री हर्षवर्धन पाटिल के ऊपर कुछ आदिवासियों ने हमला किया था। इसमें मंत्री के आंखों में चोट पहुंची थी। थोराट और पाटिल ने इन घटनाओं की जांच की मांग की है।