Move to Jagran APP

इंडिगो की फ्लाइट में लगे ISIS के नारे, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट में एक शख्स आईएस के नारे लगा रहा था।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 12:56 PM (IST)
इंडिगो की फ्लाइट में लगे ISIS के नारे, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई। गुरुवार सुबह इंडिगो के विमान में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शख्स आतंकी संगठन आईएस के नारे लगाने लगा। फ्लाइट में आईएस के नारे लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

ये घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की है। इंडिगो की फ्लाइट दुबई से कालीकट आ रही थी। फ्लाइट को अब रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है विमान में 120 यात्री सवार थे।

'आईएस के नारों की पुष्टि नहीं'

एयरपोर्ट पुलिस के डीसीपी ने बताया कि 'एयरलाइंस में झगड़े की शिकायत मिलने के बाद दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि आईएस के नारे लगाने की पुष्टि नहीं हुई है।' वहीं इंडिगो ने कहा 'फ्लाइट में एक यात्री क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी कर रहा था और कार्ट पर चढ़ गया।'

दुबई से मालदीव जा रही फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.