दुष्कर्म पीडि़ता प्रिया कॉमिक जगत की नई सुपर हीरो
भारत में एक नई डिजिटल कॉमिक्स शुरू हुई है, जिसकी सुपर हीरो एक दुष्कर्म पीडि़ता है। इस कॉमिक्स का मकसद देश की नई पीढ़ी का ध्यान लैंगिक समानता की ओर आकर्षित करना है। पौराणिक कहानियों से प्रेरित इस कॉमिक्स में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता प्रिया और हिंदू देवी पार्वती की कहानी
नई दिल्ली। भारत में एक नई डिजिटल कॉमिक्स शुरू हुई है, जिसकी सुपर हीरो एक दुष्कर्म पीडि़ता है। इस कॉमिक्स का मकसद देश की नई पीढ़ी का ध्यान लैंगिक समानता की ओर आकर्षित करना है। पौराणिक कहानियों से प्रेरित इस कॉमिक्स में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता प्रिया और हिंदू देवी पार्वती की कहानी है।
प्रिया एक युवा ग्रामीण महिला है, जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हो जाता है। उसे शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है और घर वाले उसका परित्याग कर देते हैं। इसके बाद वह पार्वती की तपस्या करती है। इसके फलस्वरूप उसे दुष्कर्मियों से लडऩे की शक्ति प्राप्त होती है और वह बाघ पर सवार होकर देशभर में दुष्कर्म पीडि़ताओं को न्याय दिलाती है।
भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार राम देवीनेनी इस कॉमिक्स को बनाने वालों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो महिलाओं को न्याय हासिल करने से रोकता है। कॉमिक्स की मुख्य पात्र प्रिया एक दुष्कर्म पीडि़ता है, जो देश में यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उठ खड़ी होती है। देवीनेनी ने कहा कि उन्हें इस कॉमिक्स का विचार दिसंबर 2012 में आया था, जब भारत में दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ गुस्सा उबल रहा था।
इन चित्रों को विशेष तकनीक से बनाया गया है। अगर कोई स्मार्टफोन से इनकी तस्वीर खींचता है, तो उसमें विशेष एनिमेशन और फिल्में उभर आती हैं।
दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के इलाज में शामिल रही नर्स से हैवानियत