Move to Jagran APP

संन्यासी को रूसी महिला से हुआ प्यार, शादी की तैयारी

बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित आश्रम में रहने वाले एक संन्यासी को रूसी महिला से प्यार हो गया है। वह उस महिला से शादी रचाना चाहता है। इसके लिए उसने बीरभूम के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) के समक्ष आवेदन भी कर दिया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 08:20 AM (IST)
संन्यासी को रूसी महिला से हुआ प्यार, शादी की तैयारी

कोलकाता। बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित आश्रम में रहने वाले एक संन्यासी को रूसी महिला से प्यार हो गया है। वह उस महिला से शादी रचाना चाहता है। इसके लिए उसने बीरभूम के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) के समक्ष आवेदन भी कर दिया है। अब प्रशासन दोनों के बारे में जानकारी जुटा रहा है।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश के गुना जिले के निवासी 63 वर्षीय संन्यासी प्रभात गिरी को रूस की 40 वर्षीय महिला नतालिया वेसेलोवा से प्रेम हो गया। एडीएम ने संन्यासी के बारे मे गुना जिले से जानकारी तलब की है। उन्होंने गुना जिले के अपर कलेक्टर नियाज अहमद खान को पत्र भेजा है।

प्रभात गिरि ने कोर्ट मैरिज के लिए दिए शपथपत्र में स्वयं को गुना जिले की आरोन तहसील के शहरोक रोड का निवासी और अविवाहित बताया है। उसके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि कराई जा रही है। प्रभात गिरि और नतालिया आश्रम में एक साल से रह रहे हैं। वहीं दोनों के बीच प्यार हो गया। रूसी महिला ने कोर्ट मैरिज के लिए अपनी सहमति जताई है। रूस से भी महिला के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

पढ़ेंः देवर की पिटाई से जख्मी महिला अस्पताल में भर्ती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.