Move to Jagran APP

नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद से भारतीय रिहा

भारद्वाज का विभिन्न देशों के चार अन्य लोगों के साथ उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब उनका जहाज 'संपत्ति' नाइजीरिया की राजधानी लागोस से करीब 30 नॉटिकल मील दूर समुद्र में था।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Wed, 11 May 2016 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2016 08:20 PM (IST)
नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद से भारतीय रिहा

नई दिल्ली, प्रेट्र। दो महीने पहले नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बना लिए गए भारतीय संतोष भारद्वाज को छुड़ा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट पर उन्होंने संतोष की पत्नी कंचन की तस्वीर भी पोस्ट की।

loksabha election banner

ट्वीट में लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि संतोष भारद्वाज को नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया है।' भारद्वाज का विभिन्न देशों के चार अन्य लोगों के साथ उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब उनका जहाज 'संपत्ति' नाइजीरिया की राजधानी लागोस से करीब 30 नॉटिकल मील दूर समुद्र में था।

यह भी पढ़ेंः शादी के 46 साल बाद 72 की उम्र में मां बनीं दलजिंदर कौर

यह भी पढ़ेंः स्कर्ट पहनने पर स्कूल ने मुस्लिम लड़की को लौटाया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.