120 साल के बाबा ने बताया लंबी जिंदगी का रहस्य, ये करें और ये न करें...
वह बताते हैं कि पहले लोग कम चीजों से ही खुश हो जाते थे। मगर, आजकल लोग नाखुश हैं, अस्वस्थ हैं और बेईमान हो गए।
कोलकाता। हिंदू भिक्षु स्वामी शिवानंद की उम्र 120 साल है और इस उम्र में भी वह भले चंगे हैं। अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सब योग का कमाल है।
योग करने के साथ ही सेक्स और तेल-मसाले के खाने को न कहिए और लंबी जिंदगी जीए। उनके पासपोर्ट के अनुसार, उनका जन्म आठ अगस्त 1896 में हुआ था। यानी वह तीन सदियों को देख चुके हैं। आज भी वह घंटों तक योग कर सकने में सक्षम हैं।
उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए उनके दावे की पुष्टि की जा रही है। वर्तमान में यह रिकॉर्ड जापान के जिरोईमन किमुरा के नाम है, जिनकी जून 2013 में मौत हो गई थी। उस वक्त उनकी उम्र 116 साल 54 दिन थी। अब तक सबसे अधिक दिनों तक जीने वाले वह इकलौते इंसान थे।
पढ़ेंः ...जब नहीं रही रणथंभौर को आबाद करने वाली मशहूर 'मछली'
भारत के पासपोर्ट अधिकारियों ने शिवानंद की आयु की पुष्टि मंदिर के रिजस्टर से की है। हालांकि, उनकी सही उम्र का स्वतंत्र रूप से पता करना मुश्किल है। उनका जन्म पवित्र नगरी काशी में बेहद निर्धन घर में हुआ था। ऐसे में उन्होंने भिक्षु बनाना चुना और साधारण और अनुशासित जीवन जीया।
वह बताते हैं कि पहले लोग कम चीजों से ही खुश हो जाते थे। मगर, आजकल लोग नाखुश हैं, अस्वस्थ हैं और बेईमान हो गए हैं। यह बात मुझे बहुत दुखी करती है। वह कहते हैं कि मैं लोगों को खुश, स्वस्थ्य और शांत देखना चाहता हूं।