महिला चालक दलों के साथ नौसेना का पोत चेन्नई पहुंचा
महादेई यहां के बंदरगाह पर पहुंच गया। शनिवार को यहां पहुंचे इस पोत पर चालक दल की सभी सदस्य महिला नौसैनिक हैं।
चेन्नई। नौसेना का पोत महादेई यहां के बंदरगाह पर पहुंच गया। शनिवार को यहां पहुंचे इस पोत पर चालक दल की सभी सदस्य महिला नौसैनिक हैं। यह पोत पहली बार विश्व भ्रमण पर रवाना होगा।
एक बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में महिला चालक दल के सदस्य अभी प्रशिक्षण पर हैं। अगले वर्ष पहली बार दुनिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह पहला मौका है जब सभी महिला चालक नौसेना के पोत पर समुद्र यात्रा कर रही हैं। चालक दल की सभी सदस्यों ने समुद्र और नौकायन के प्रति प्रेम के लिए खुद को समर्पित किया है।
वर्तिका को पिछले सप्ताह महादेई की पहली महिला कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया। इस पोत पर एयर ट्राफिक कंट्रोल विशेषज्ञ पी स्वाती, प्रतिभा जमवाल, शिक्षा अधिकारी विजया देवी, उप-लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता तैनात हैं।