प्रतिबंधित नोट के निस्तारण में मदद करेगी सेना
सेना नए नोटों के प्रिंटिंग और उसको देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में मदद दे चुकी है।
नई दिल्ली, आइएएनएस। सेना प्रतिबंधित नोटों के निस्तारण में आरबीआइ की मदद करेगी। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक के पास लाखों की संख्या में पुराने नोट वापस आए हैं। इसका समुचित निस्तारण बड़ी समस्या है। इससे पहले सेना नए नोटों के प्रिंटिंग और उसको देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने में मदद दे चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने पुराने नोटों की जांच-पड़ताल के लिए सेना से 15 टीमें मांगी हैं। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि इसके लिए कुल कितने जवानों की जरूरत है। एक अधिकारी ने बताया कि जवानों की तैनाती का काम 26 मई तक कर लिया जाएगा।
नोटबंदी के बाद सरकार ने लोकसभा में बताया था कि 500 के 8.58 लाख करोड़ नोट और हजार के 6.85 लाख करोड़ नोट चलन में थे। आरबीआइ ने नोटबंदी के बाद अब तक वापस आए पुराने नोटों की संख्या नहीं बताई है।
यह भी पढ़ेंः चीन की चाल और ना ‘पाक’ इरादे को ध्वस्त कर देगा भारत का ये दांव
यह भी पढ़ेंः रिजर्व बैंक सार्वजनिक नहीं करेगा लोन डिफॉल्टरों की सूची