लखनऊ-सीतापुर बार्डर पर एयरफोर्स का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त
लगातार हो रहे विमान हादसों के बीच खबर है लखनऊ से सटे सीतापुर में शुक्रवार को एयरफोर्स का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में सात लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह संख्या दो से चार की हो सकती है। घटना सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र की है। यह लखनऊ सीमा पर स्थित है।
लखनऊ। लगातार हो रहे विमान हादसों के बीच खबर है लखनऊ से सटे सीतापुर में शुक्रवार को एयरफोर्स का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में सात लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हेलीकाप्टर बरेली से इलाहाबाद जा रहा था। घटना सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र की है। यह लखनऊ सीमा पर स्थित है। दुर्घटना के बाद ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई है। दुर्घटनास्थल पर मलबे से आग की ऊंची लपटें भी निकल रही थी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। एयरफोर्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को कार्डन-ऑफ कर रखा है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें: खतरा है बरकरार! दन राहों से गुजरना जरा संभल के