पाक को सबक सिखाने के लिए भारत भी करे संघर्ष विराम का उल्लंघन: शिवसेना
जम्मू कश्मीर में बार बार संघर्षविराम का उल्लंघन करने को लेकर शिवसेना ने पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए कहा है कि भारत को भी इस पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए एेसा करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।
मुंबई। जम्मू कश्मीर में बार बार संघर्षविराम का उल्लंघन करने को लेकर शिवसेना ने पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए कहा है कि भारत को भी इस पड़ोसी देश को सबक सिखाने के लिए एेसा करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।
शिवसेना ने कहा कि 2013 में पाकिस्तान ने 347 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जबकि यह संख्या 2014 में बढ़कर 562 हो गई। इस वजह से सीमावर्ती इलाकों में रहे रहे 32,000 से अधिक लोगों को अपना घरबार छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ा। अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि जब भारतीय सेना गोली चलाएगी और पाकिस्तानी सैनिकों को मारेगी तब ही पाकिस्तान के होश ठिकाने आएंगे। उसके बाद पाकिस्तानी सेना भारत पर गोली चलाने के बारे में कई बार सोचेगी।
शिवसेना ने कहा कि पाकिस्तान जैसा कमजोर और छोटा देश भारत के खिलाफ संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहता है क्या यह उचित नहीं है कि भारत इसका करारा जवाब दे? आज पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। उसने भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल करने के लिए इसे बढ़ावा दिया लेकिन आज वह ही इसका सबसे अधिक खामियाजा भुगत रहा है।
पढ़ेंः सामने से गले मिलकर पीठ में खंजर घोंपता है चीनः शिवसेना