यमन से अपने नागरिकों को निकालने भारत ने भेजे दो जहाज
यमन में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने अपने दो जहाज जीबूती बंदरगाह भेजे हैं। गौरतलब है कि यमन में हजारों की संख्या में भारतीय नौकरी करते हैं। देश में स्थिति बिगड़ जाने के बाद वे अपने देश
By Sudhir JhaEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 11:33 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 11:56 AM (IST)
नई दिल्ली। यमन में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने अपने दो जहाज जीबूती बंदरगाह भेजे हैं। गौरतलब है कि यमन में हजारों की संख्या में भारतीय नौकरी करते हैं। देश में स्थिति बिगड़ जाने के बाद वे अपने देश लौटना चाहते हैं।
भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि हम हर उस भारतीय नागरिक को सुरक्षित निकाल कर लाएंगे जो स्वदेश लौटना चाहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें