कुडानकुलम की नई ईकाइयों के लिए इसी माह रूस से समझौता
संयंत्र के तीसरे और चौथे ब्लॉक (दूसरे चरण) को क्रमश: साल 2022 और 2023 तक शुरू कर दिया जाएगा।
आइएएनएस, (मास्को)। तमिलनाडु के कुडानकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केएनपीपी) के तीसरे चरण के लिए समझौते पर भारत और रूस दिसंबर के अंत तक हस्ताक्षर कर सकते हैं। संयंत्र के तीसरे और चौथे ब्लॉक (दूसरे चरण) को क्रमश: साल 2022 और 2023 तक शुरू कर दिया जाएगा।
रूस परमाणु ऊर्जा निगम रोसाटोम में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के डिप्टी सीईओ निकोल स्पास्की ने कहा, 'हम सभी भारतीय साझीदारों एनपीसीआइएल (परमाणु ऊर्जा निगम) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। रोसाटोम के इंजीनियरिंग डिवीजन के निदेशक व्लादिमीर एंगेलोव ने पांचवीं और छठी ईकाइयों के लिए साल के अंत तक समझौते की उम्मीद जताई है।
गौरतलब है कि केएनपीपी ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और रूस की सबसे बड़ी संयुक्त परियोजना है। कुडानकुलम में पहली दो ईकाइयों ने काम करना शुरू कर दिया है। ये दोनों ईकाइयां 1000-1000 मेगावाट की है।
कुडनकुलाम न्यूक्लियर पावर प्लांट भारत-रूस संबंधों का नया अध्याय: पीएम