Move to Jagran APP

डिजिटल डिप्लोमेसी के शीर्ष 10 देशों की सूची में भारत भी शामिल

डिजिटल डिप्लोमेसी की सूची में भारत को सातवां स्थान मिला है। फेसबुक, ट्विटर के अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय जी प्लस, फ्लिकर, इंस्टाग्राम और साउंडक्लाउड जैसे प्लैटफॉर्म पर भी मौजूद है।

By Atul GuptaEdited By: Published: Sat, 09 Apr 2016 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2016 01:20 PM (IST)
डिजिटल डिप्लोमेसी के शीर्ष 10 देशों की सूची में भारत भी शामिल

नई दिल्ली। वैश्विक अनुसंधान और परामर्श देने वाली संस्था डिप्लोमेसी लाइव ने भारत को डिजिटल डिप्लोमेसी के लिए दुनिया की शीर्ष 10 देशों की श्रेणी में शामिल किया है। इस सूची में भारत को सातवां स्थान मिला है।

loksabha election banner

इस सूची में भारत और मैक्सिको दो ही ऐसे देश हैं जिन्हें उनके डिजिटल डिप्लोमेसी के लिए इस सूची में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि अमेरिका के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के फेसबुक पेज के सबसे ज्यादा 12 लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं।

इसके अलावा ट्विटर पर भारतीय विदेश मंत्रालय के ट्विटर हैंडल और विदेश मंत्री के फालोअर्स को मिलाकर 12 लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। यू ट्यूब पर भारतीय विदेश मंत्रालय के 40000 सबस्कराइबर्स है और 30 लाख मिनट वियु है।

आपको बता दे कि भारतीय विदेश मंत्रालय जी प्लस, फ्लिकर, इंस्टाग्राम और साउंडक्लाउड जैसे प्लैटफॉर्म पर भी मौजूद है। इन सभी को मिलाकर करीब 40 लाख लोग विदेश मंत्रालय से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा विदेश मंत्रालय का एक मोबाइल ऐप भी है जिेसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड़ किया है। ऑनलाइन प्लैटफार्म ने पिछले एक साल में कई बार लोगों को विदेश मंत्रालय से संपर्क साधने में मदद की है।

पढ़ें- सुषमा स्वराज भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगी हिस्सा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.