Move to Jagran APP

पाक को सस्ती गैस देने को तैयार है भारत: प्रधान

भारत पाकिस्तान को सस्ती दर पर गैस देने को तैयार है, लेकिन इसके लिए पहले पाकिस्तान के साथ राजनीतिक मुद्दों का समाधान करना होगा। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शुक्रवार को यहां चल रहे ऊर्जा संगम 2015 के एक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

By Sanjay BhardwajEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 10:05 PM (IST)
पाक को सस्ती गैस देने को तैयार है भारत: प्रधान

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भारत पाकिस्तान को सस्ती दर पर गैस देने को तैयार है, लेकिन इसके लिए पहले पाकिस्तान के साथ राजनीतिक मुद्दों का समाधान करना होगा। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शुक्रवार को यहां चल रहे ऊर्जा संगम 2015 के एक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रधान ने कहा कि पाकिस्तान जिस दर पर एलएनजी करांची में आयात करता है भारत उससे सस्ती दर पर उसे उपलब्ध करा सकता है।

loksabha election banner

पिछले तीन वर्षो से भारत और पाक के बीच ऊर्जा कारोबार शुरू करने को लेकर बातचीत हो रही है। लेकिन राजनीतिक अवरोधों की वजह से बातचीत आगे बढ़ कर फिर वापस लौट जाती है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद इस बारे में पाक से कोई वार्ता नहीं हुई है। हालांकि दोनों देश तुर्कमेनिस्तान से पाक होते हुए भारत तक गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर जरूर बात कर रहे हैं।

वैसे, पाक के अलावा दक्षिण एशिया के अधिकांश देश अपनी ऊर्जा जरूरत के लिए भारत पर निर्भर हैं। प्रधान ने बताया कि नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश के ऊर्जा क्षेत्र में भारतीय पेट्रोलियम कंपनियां काफी अहम भूमिका निभा रही हैं।

खत्म होगी क्रूड में उठापटक : जेटली

ऊर्जा संगम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जो उठापटक का दौर चल रहा है वह जल्द ही खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल (क्रूड) का बाजार ऐसा है, जहां हम बहुत कुछ नहीं कर सकते। पिछले दो महीने से इस बाजार में काफी तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में गिरावट का फायदा आम जनता को भी मिला है। इससे महंगाई भी कम हुई और ब्याज दरों को घटाने का माहौल बना है।

पढ़ें : पीएम मोदी ने कहा जिन्हें जरूरत नहीं वो ना लें सब्सिडी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.