Move to Jagran APP

भारत ने कश्मीरियों को भावनात्मक तौर पर खो दिया है: यशवंत सिन्हा

वित्त मंत्री अरुण जेटली को घेरने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अब कश्मीर मसले पर सरकार को निशाने पर लिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 02 Oct 2017 06:53 AM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 07:13 AM (IST)
भारत ने कश्मीरियों को भावनात्मक तौर पर खो दिया है: यशवंत सिन्हा
भारत ने कश्मीरियों को भावनात्मक तौर पर खो दिया है: यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली, एजेंसी। अर्थव्यवस्था की 'बदहाली' पर वित्त मंत्री अरुण जेटली को घेरने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अब कश्मीर मसले पर सरकार को निशाने पर लिया है। सिन्हा ने कहा, 'भारत ने घाटी के लोगों को भावनात्मक तौर पर खो दिया है।' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान कश्मीर विवाद में आवश्यक रूप से तीसरा पक्ष है। सिन्हा का यह बयान पार्टी नेतृत्व को नाराज कर सकता है।

loksabha election banner


जाने-माने पत्रकार करण थापर को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर में ब़़डे पैमाने पर लोगों में अलगाव को देख रहा हूं। यह मुझे बहुत कचोटता है। हमने उन्हें भावनात्मक तौर पर खो दिया है। आपको यह समझने के लिए घाटी का दौरा करना प़़डेगा कि उनका हम पर भरोसा नहीं रहा। साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान दुर्भाग्य से जम्मू-कश्मीर में एक आवश्यक तीसरा पक्ष है.. और इसीलिए अगर आप अंतिम समाधान चाहते हैं तो हमें पाकिस्तान को बातचीत में शामिल करना होगा। इस विवाद को लंबे समय के लिए नहीं खींचा जा सकता है।'

उन्होंने नियंत्रण रेखा [एलओसी] पर खूनखराबा रोकने की अपील की। कहा कि वहां कोई भी युद्ध नहीं जीत रहा है। उन्होंने कहा कि एलओसी सुस्पष्ट है और कारगिल युद्ध के दौरान यह साबित हो चुका है कि दुनिया हमारे साथ है, पाकिस्तान के नहीं।

यह भी पढें: कश्मीर में यात्रा करने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण : गैरी वियरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.