नवंबर में होगा भारत-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास
सीमा पर चीनी सेना की घुसपैठ की घटनाओं के बीच टकराव टालने और तनाव घटाने की कोशिश में दोनों देशों की सेनाएं नवंबर में साझा सैन्य अभ्यास करेंगी। बीते पांच सालों से टूटे सैन्य अभ्यास के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए 4-14 नवंबर के बीच भारतीय दस्ता चेंगडू जाएगा। सेना मुख्यालय सूत्रों के अनुसार हैंड-इन-हैंड
नई दिल्ली, [जाब्यू]। सीमा पर चीनी सेना की घुसपैठ की घटनाओं के बीच टकराव टालने और तनाव घटाने की कोशिश में दोनों देशों की सेनाएं नवंबर में साझा सैन्य अभ्यास करेंगी। बीते पांच सालों से टूटे सैन्य अभ्यास के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए 4-14 नवंबर के बीच भारतीय दस्ता चेंगडू जाएगा।
सेना मुख्यालय सूत्रों के अनुसार हैंड-इन-हैंड नामक अभ्यास में दोनों देशों के सैन्य दस्ते उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मिशन चार्टर के तहत अभ्यास करेंगे। दोनों मुल्कों के बीच यह तीसरा सैन्य अभ्यास है। इसका पहला संस्करण चीन के कुनमिंग और दूसरा अभ्यास 2008 में बेलगाम में हुआ था।
उल्लेखनीय है कि 2010 में भारतीय सेना की उत्तरी कमान के तत्कालीन प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल को चीन की ओर से वीजा न दिए जाने के कारण भारत ने अपने रक्षा संबंधों पर ब्रेक लगा दिया था। साथ ही प्रस्तावित सैन्य अभ्यास को भी टाल दिया था। इसके बाद चीन की ओर से जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को नत्थी वीजा और सीमा पर घुसपैठ की घटनाओं के मद्देनजर सैन्य अभ्यास टलता रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर