Move to Jagran APP

सात साल में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होगा भारत

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा है कि दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन को भारत संभवत: 2022 तक पछाड़ देगा और एक नंबर पर आ जाएगा। सात साल के अंतराल में भारत की आबादी चीन की जनसंख्या को पार कर जाएगी।

By Test1 Test1Edited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 08:35 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 09:04 PM (IST)
सात साल में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होगा भारत

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा है कि दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन को भारत संभवत: 2022 तक पछाड़ देगा और एक नंबर पर आ जाएगा। सात साल के अंतराल में भारत की आबादी चीन की जनसंख्या को पार कर जाएगी। अभी भारत की आबादी 125 करोड़ और चीन की 135 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी रिपोर्ट 'विश्व की जनसंख्या संभावना : 2015 पुनरीक्षण' के मुताबिक चीन और भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश हैं। 1 अरब से भी ज्यादा लोगों वाले दोनों देश दुनिया की जनसंख्या का क्रमश: 19 और 18 फीसदी प्रतिनिधित्व करते हैं।

loksabha election banner

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश

दुनिया के 10 बड़े देशों में अफ्रीका का नाइजीरिया, एशिया का बांग्लादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया और पाकिस्तान, लातिन अमेरिका में ब्राजील और मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका में अमेरिका और यूरोप का रूस शामिल है।

2050 तक ऐसी होगी स्थिति

संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि भारत, चीन, पाकिस्तान, नाइजीरिया, इंडोनेशिया और अमेरिका की जनसंख्या 2050 तक 30 करोड़ के पार हो जाएगी। वहीं, 2050 तक यूरोप के 34 फीसदी रहवासी 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग में होंगे। लातिन अमेरिका, कैरेबियन और एशिया में 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोग क्रमश: 11 फीसदी, 12 फीसदी और 25 फीसदी होंगे।

2030 में 8.5 अरब होगी जनसंख्या

रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया की वर्तमान जनसंख्या 7.3 अरब है। 2030 में ब़़ढ़कर 8.5 अरब तक पहुंच जाएगी। जिसके बाद यह संख्या 2050 तक 9.7 अरब तक पहुंच जाएगी।

चीन में दूसरा बच्चा पैदा करने को मिल सकती है मंजूरी


देश की आबादी 1 अरब 27 करोड़ 42 लाख से ज्यादा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.