पहले से आधा हुआ इमान का वजन, अब बैठ सकती है व्हीलचेयर पर
डॉक्टरों ने बुधवार को पहले से ज्यादा खुश इमान का एक वीडियो जारी किया।
By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 20 Apr 2017 08:51 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 08:51 PM (IST)
मुंबई, एजेंसी। एक समय दुनिया की सबसे वजनी महिला रही इजिप्ट निवासी इमान अहमद का मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार जारी है। 500 किलो वजनी इमान ने अब अपना वजन आधा कर लिया है। अब वह व्हीलचेयर में फिट हो पा रही है और लंबे समय के लिए उस पर बैठ सकती है।
डॉक्टरों ने बुधवार को पहले से ज्यादा खुश इमान का एक वीडियो जारी किया। डॉ. अपर्णा गोविल ने कहा, 'आखिरकार इमान व्हीलचेयर में फिट हो पा रही हैं। तीन महीने पहले तक वह इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते थे।' डॉ. अपर्णा ने आगे बताया कि इमान पहले से ज्यादा अलर्ट हैं और वह नियमित रूप से फिजियोथैरेपी सेशन ले रही हैं।
यह भी पढ़ें: 262 किलो कम हुआ विश्व की सबसे भारी भरकम महिला का वजन
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें