Move to Jagran APP

मुस्लिम हिंदू को पूर्वज मान लेंगे तो देश एक हो जाएगा : स्वामी

स्वामी ने कहा- एक दिन तिहाड़ जेल में होगी कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक..

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 08:17 PM (IST)
मुस्लिम हिंदू को पूर्वज मान लेंगे तो देश एक हो जाएगा : स्वामी
मुस्लिम हिंदू को पूर्वज मान लेंगे तो देश एक हो जाएगा : स्वामी

जागरण संवाददाता, आगरा। राज्यसभा सदस्य सुब्रह्माण्यम स्वामी ने शनिवार को नेहरू-गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने शेख अब्दुल्ला से संबंध निभाने के लिए जम्मू-कश्मीर में धारा-370 थोप दी। संविधान के अनुसार, यह सिर्फ अस्थाई प्रावधान है। इसे राष्ट्रपति की विज्ञप्ति के जरिए ही रद किया जा सकता है।

loksabha election banner

इसके लिए कैबिनेट को प्रस्ताव भेजना होगा। 2019 से पूर्व यह काम मोदी सरकार को करना चाहिए। 2018 में राम मंदिर बन जाए, फिर यह काम भी करेंगे। स्वामी यहां विश्व संवाद केंद्र ब्रज प्रांत द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर, पचकुइयां में हुए समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि भारत में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक रहने वालों का डीएनए एक है। जिस दिन मुस्लिम यह मान लेंगे कि उनके पूर्वज हिंदू हैं, उस दिन सब एक हो जाएंगे।

स्वामी ने सोनिया गांधी द्वारा शपथपत्र में अपनी डिग्री की गलत जानकारी देने का उल्लेख करते हुए कहा कि मुझे तो राहुल गांधी और प्रियंका की भी शैक्षिक योग्यता पर संदेह है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में कानून और संविधान सबसे ऊपर है। चिदंबरम का बेटा लंदन भाग गया है। चिदंबरम भी जेल जाएंगे। कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचेगा। एक दिन ऐसा आएगा, जब कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक तिहाड़ जेल में होगी।

उन्होंने तीन तलाक पर कहा कि इसे संविधान के अनुसार रद किया जा सकता है। कोई इसे अपनी शरीयत में होने का तर्क नहीं दे सकता। राम मंदिर मुद्दे पर स्वामी ने कहा कि वह अपने मूलभूत अधिकार के लिए लड़ेंगे। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मांग करेंगे कि उन्हें अयोध्या में पूजा का अधिकार दे या फिर फैसला सुनाए। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विवि का नाम सुभाष चंद बोस विश्र्वविद्यालय हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्र निर्माण के लिए काम करता है संघ : मनमोहन वैद्य

यह भी पढ़ेंः जाधव मामले में अभी ज्यादा खुश न हो सरकार : शिवसेना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.