अब मोदी सरकार को सेवाएं देंगे खेमका
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदे को रद करने के बाद हरियाणा सरकार के निशान पर आए वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अशोक खेमका अब नरेंद्र मोदी सरकार को अपनी सेवाएं देंगे। खेमका ने केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। वैसे तो सरकार औपचारिक रूप से इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि सिविल सर्विसेज बोर्ड से उनकी प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी मिल चुकी है।

1991 बैच के आइएएस अधिकारी अशोक खेमका 2012 में गुड़गांव में डीएलएफ और रॉबर्ट वाड्रा के बीच हुए डील का म्युटेशन (दाखिल खारिज) रद कर चर्चा में आए थे। इसके बाद हरियाणा सरकार ने न सिर्फ खेमका का स्थानांतरण कर दिया, बल्कि 2013 में गलत तरीके से डील रद करने के आरोप में उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। यही नहीं, कुछ आरोपों की सीबीआइ जांच की सिफारिश भी की। खेमका हरियाणा सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगाते रहे हैं।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर अशोक खेमका ने बताया कि मार्च में उन्होंने इसके लिए आवेदन किया था, लेकिन सरकार के फैसले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस संबंध में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार तय प्रक्रिया केतहत इस मामले में उचित फैसला करेगी। लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सिविस सर्विसेस बोर्ड ने न सिर्फ खेमका के खिलाफ हरियाणा सरकार के आरोपों को खारिज कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लाने की सिफारिश की है, बल्कि कैबिनेट सचिवालय में भी प्रधानमंत्री कार्यालय को इसके लिए लिखा है।
20 साल में 44 बार तबादला
खेमका को अपने करियर में अब तक 44 बार तबादलों का सामना करना पड़ा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के कार्यकाल में छह बार, बंसीलाल के कार्यकाल में पांच बार व ओमप्रकाश चौटाला सरकार में आठ बार उनका तबादला हुआ। वर्तमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के मौजूदा व पिछले कार्यकाल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बार उनका तबादला हुआ। वह इस समय अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक का जिम्मा संभाल रहे हैं। 1991 बैच के आइएएस अशोक खेमका कोलकाता के मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह 1988 में आइआइटी खडगपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनिय¨रग के टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी ली हुई है।