Move to Jagran APP

JNU में कंडोम गिनने वाले BJP MLA ने फिर दिया विवादित बयान

राजस्थान से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं कि जेएनयू में रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 25 May 2016 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 07:35 AM (IST)
JNU में कंडोम गिनने वाले BJP MLA ने फिर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रोजाना 3000 कंडोम मिलने का बयान देने वाले भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

loksabha election banner

दिल्ली में राहुल गांधी बनाम केजरीवाल, बढ़ेगी सियासी हलचल

अपने ताजा बयान में आज ज्ञानदेव आहुजा ने कहा कि वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं कि जेएनयू में रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।

इससे पहले भाजपा विधायक ने अपने विवादित बयान में कहा थि कि 50 फीसद दुष्कर्म और छेड़छाड़ के अपराध जेएनयू के छात्र करते हैं। आहुजा ने बयान के समर्थन में दिल्ली महिला आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया था।

इससे भी पहले ज्ञानदेव आहुजा ने कहा था कि जेएनयू में रोजाना सिगरेट के 10,000 और बीड़ी के 4,000 जले हुए टुकड़े मिलते हैं। हड्डियों के छोटे-बड़े 50,000 टुकड़े, चिप्स-नमकीन के 2,000 पैकेट और 3,000 इस्तेमाल किए हुए कंडोम। वहां वे हमारी बहनों और बेटियों के साथ गलत करते हैं।

वहां गर्भनिरोध के इस्तेमाल किए हुए 500 इंजेक्शन भी मिले हैं। उनके इस बयान का मजाक उड़ा था। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘लोगों ने बिना परिस्थिति जाने मेरी पढ़ाई का मजाक उड़ाया। मैंने सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर यह बात कही थी।’

गौरतलब है कि JNU में कंडोम-शराब की बोतलों की संख्या बताने वाले बीजेपी विधायक बयान पर कायम अलवर के रामगढ़ असेंबली सीट से चुने गए ज्ञानदेव अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के भी सदस्य रह चुके हैं।

एक अक्टूबर 1950 को राजस्थान के ब्यावर शहर में जन्मे आहुजा 12वीं तक पढ़े हैं। पूर्व में वे पत्रकार भी रह चुके हैं। फिलहाल बंद हो चुके साप्ताहिक ‘मत सम्मत’ के वे मैनेजिंग एडिटर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.