Move to Jagran APP

सपा से बर्खास्त रामगोपाल बोले- अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य

समाजवादी पार्टी (सपा) से एक दिन पहले निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की संभावनाओं को

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 08:41 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 03:40 AM (IST)
सपा से बर्खास्त रामगोपाल बोले- अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य

मुंबई, प्रेट्र : समाजवादी पार्टी (सपा) से एक दिन पहले निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि वह यह जरूर सुनिश्चित करेंगे कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उनका भतीजा ही फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने। इसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

loksabha election banner

रामगोपाल ने कहा, 'दूसरी पार्टी बनाने का सवाल ही नहीं है। मैं नई पार्टी क्यों बनाऊं? जिनके पास कुछ नहीं है वे नई पार्टी बनाने के बारे में सोचें। अखिलेश के पास सब कुछ है। लोग उनके साथ हैं।' अखिलेश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उन्होंने पार्टी नेताओं शिवपाल यादव और अमर सिंह को चुनौती दी कि किसी सार्वजनिक बैठक में वे उनके खिलाफ आरोप लगाकर सकुशल वापस जाकर दिखाएं।

अखिलेश की प्रशंसा करते हुए रामगोपाल ने कहा कि किसी अन्य पार्टी में मुख्यमंत्री के खिलाफ निजी लड़ाई नहीं छेड़ी गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि पार्टी के ही लोग अखिलेश पर हमले कर रहे हैं।

सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाने के आरोप में उन्हें रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। रविवार को ही उन्होंने मुंबई से एक बयान फैक्स करके कहा था कि धर्मयुद्ध में वह हमेशा अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ रहेंगे और मुलायम सिंह यादव उनके राजनीतिक गुरु बने रहेंगे।

सपा संग्रामः आंसू छलके, गला भर्राया मगर गुबार नहीं निकला

पढ़ें-मुलायम की अखिलेश को कड़ी फटकार, तुम्हारी हैसियत क्या है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.