Move to Jagran APP

मामा के कहने पर भांजे ने मामी के साथ किया दुष्‍कर्म

दहेज न मिलने से नाराज पति ने पहले तो पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पति के कहने पर भांजे ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 02:54 PM (IST)
मामा के कहने पर भांजे ने मामी के साथ किया दुष्‍कर्म

सोनीपत। दहेज न मिलने से नाराज पति ने पहले तो पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पति के कहने पर भांजे ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

loksabha election banner

पीड़िता महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिटिया ने पुलिस को बताया मां नहीं थी तो पापा ने...पढ़ें खबर

पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी पानीपत के एक गांव में हुई। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ मार-पीट भी हुई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मंजीत उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। हद तो तब हो गई जब महिला ने बताया कि पति के कहने पर उसकी ननद के लड़के ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है, जिसकी शिकायत देने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपी का ही साथ दिया है। आरोपी ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

शराब पीने से मना करने पर चीर दिया पेट...पढ़ें खबर

पुलिस ने महिला की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.