Move to Jagran APP

दिल्ली में मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने मानव तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में अफजल अली, रबीब उस इस्लाम को बंगाल के बक्शीहाट से तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया।

By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 09:46 PM (IST)
दिल्ली में मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

नई दिल्ली। पुलिस ने मानव तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में अफजल अली, रबीब उस इस्लाम को बंगाल के बक्शीहाट से तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया। अंजु और किरण को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के बेलीमरान के एक गेस्ट हाउस में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के बाद इनके राज उजागर हुए। पता चला कि महिला के संग एक पुरूष भी था जो नाम बदलकर उसके साथ था। बाद में पता चला कि ये लोग न्यू जलपाईगुड़ी से आए थे। इनके साथ दो अन्य लोग भी थे। महिला को जीबी रोड पर रहने वाली हीमा को बेचने का प्रस्ताव था। उससे पूछताछ के आधार पर नोएडा की किरण को गिरफ्तार किया गया। अंजु के घर से 17 साल की लड़की को मुक्त कराया गया। गिरोह के बाकी सदस्यों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है।

loksabha election banner

पढ़ें: लड़कियां बेचने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

पढ़ें: निर्माणाधीन मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में हड्डी मिली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.