Move to Jagran APP

केंद्र से DCW अध्यक्ष का तीखा सवाल, 'आपको और कितने निर्भया कांड चाहिए?

14 साल की दुष्कर्म पीड़िता के दम तोड़ने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र व दिल्ली पुलिस पर जमकर हमला किया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 09:41 AM (IST)
केंद्र से DCW अध्यक्ष का तीखा सवाल, 'आपको और कितने निर्भया कांड चाहिए?

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार को 14 साल की दलित दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर केंद्र और दिल्ली पुलिस पर कटघरे में खड़ा किया। गौरतलब है कि इस 14 साल की किशोरी को दरिंदों ने कई बार हवस का शिकार बनाया फिर जहरीला पदार्थ पिलाकर मरने के लिए छोड़ दिया था।

prime article banner

केंद्र व पुलिस से पूछा, दिल्ली को और कितने निर्भया की जरूरत है

इस घटना से नाराज दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली को और कितने निर्भया की जरूरत है? हम अगले निर्भया के मरने का इंतजार करते रहते हैं।'

दिल्ली का दूसरा निर्भया कांड तो नहीं मंदबुद्धि से रेप?

खुलेआम घूम रहे आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी

स्वाति मालीवाल ने नाराजगी भरे अंदाज में ट्वीट कर लिखा है, ' लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म के बाद उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इससे उसके अंदरूनी अंग पूरी तरह खराब हो गए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा डीसीपी (उत्तर) को नोटिस जारी करने के बाद खुलेआम घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

निर्भया कांड के दो दोषियों ने CJI को लिखा पत्र, अमीकस क्यूरी बदलने को कहा

गृह मंत्रालय पर भी बोला हमला

स्वाति मालीवाल ने कहा कि गृह मंत्रालय ने महिला सुरक्षा विशेष कार्यबल को दिल्ली में भंग कर जख्म पर और नमक छिड़क दिया है। उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा पर उच्चस्तरीय मंत्रिमंडल समिति गठित करने को कहा। मालीवाल ने हाल में दिल्ली में महिला सुरक्षा पर बने विशेष कार्यबल को भंग करने के लिए केंद्र की आलोचना की। इसका गठन 2013 में निर्भया गैंगरेप के बाद किया गया था।

वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म कांड की फास्ट ट्रैक सुनवाई करेगा SC


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.