ऑनर किलिंग: नक्सलियों की मदद से नवदंपति की ली जान
प्रेमी युगल के अदालत में शादी करने से नाराज युवती के परिजनों ने नक्सलियों की सहायता से ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया। झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर गांव में सोमवार देर रात ऑनर किलिंग की इस घटना में नवदंपति व युवक की मां
मेदिनीनगर, जेएनएन। प्रेमी युगल के अदालत में शादी करने से नाराज युवती के परिजनों ने नक्सलियों की सहायता से ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया। झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर गांव में सोमवार देर रात ऑनर किलिंग की इस घटना में नवदंपति व युवक की मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात में लड़के के पिता राजमुनी मोची किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। हत्या के बाद तीनों के शवों को सदबह नदी के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने लड़की के पिता समेत नौ पर मामला दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 25 वर्षीय नि:शक्त चुनमुन राम, उसकी 19 वर्षीय गर्भवती पत्नी सोनाक्षी देवी व चुनमुन की 50 वर्षीय मां फूलकुमारी देवी को मार डाला। पाटन थाना प्रभारी आरपी वाजपेयी ने बताया कि हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी सोनाक्षी के चाचा बीरेंद्र विश्वकर्मा के घर से बरामद की गई है।
पलामू पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है, जिसमें नक्सलियों के शामिल होने की आशंका है। चुनमुन राम व सोनाक्षी ने अप्रैल 2014 में घर से भाग गए थे। तब लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इस पर चुनमुन राम, उसके पिता व मां को जेल भेज दिया गया था। जमानत पर छूटने के बाद अक्टूबर 2014 में चुनमुन व सोनाक्षी ने जम्मू-कश्मीर की कोर्ट में शादी कर ली थी। नवंबर में दंपति लौटे और यहीं रहने लगे थे।
ऑनर किलिंग मामले में 10 गिरफ्तार, लड़की के बरामद होने की सूचना
युगल ने की जान देने की कोशिश, लड़के की जान बची लड़की मौत के मुंह में समाई