Move to Jagran APP

PF बैलेंस चेक करना हो गया आसान, यह एप आएगा आपके काम

अगर आपने एक लम्बे समय से अपना पीएफ अकाउंट चेक नहीं किया है| और ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए वेबसाइट पर जाना आपको एक लम्बी प्रक्रिया लगती है| तो EPFO एप आपके काम आने वाली है|

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 11:23 AM (IST)
PF बैलेंस चेक करना हो गया आसान, यह एप आएगा आपके काम
PF बैलेंस चेक करना हो गया आसान, यह एप आएगा आपके काम

नई दिल्ली(जेएनएन)| ऑफिस में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारियों का EPFO अकाउंट होता है| कर्मचारी का प्रोविडेंट फण्ड उसके सेवानिवृत्त होने के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए होता है| पब्लिक और प्राइवेट कर्मचारी मासिक आधार पर इसमें योगदान देकर अपनी बचत पर ब्याज का फायदा उठा सकते हैं| कुछ सालों बाद, अकाउंट में एक बड़ी राशि इकठ्ठा हो जाती है| इस राशि का लेखा-जोखा रखने के लिए EPF इण्डिया ने m-EPF एप पेश की है|

loksabha election banner

कैसे आएगा एप काम 

m-EPF एप से कर्मचारी अपने UAN नंबर का इस्तेमाल कर के EPF अकाउंट को मॉनिटर कर सकते हैं| इसमें यूजर्स पासबुक में अपने महीने की बचत देख सकते हैं| इस मोबाइल एप से EPF पेंशन प्राप्त कर रहे यूजर पेंशन डिटेल्स देख सकते हैं| गूगल क्रोम स्टोर के अनुसार इस एप को 1 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है|

इसी के साथ EPFO ने लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनिफिट प्रोग्राम भी पेश किया है| इसके अंतगर्त 20 साल या उससे ज्यादा की स्कीम में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय 50000 रुपये तक का लाभ प्राप्त होगा| EPFO ने इसी के साथ हॉउजिंग स्कीम भी लॉन्च की है| इसके तहत मेंबर्स घर की डाउन पेमेंट और ईएमआई अपने EPF से कर पाएंगे|

EPFO ने यह भी कहा की 4.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स और करीब 54 लाख पेंशनधारकों को अब इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल ट्रांसफर के जरिए ही पेमेंट मिलेगी| इससे तुरंत फंड ट्रांसफर और आसान ट्रैकिंग हो पाएगी|

EPFO जल्द हो जाएगा पेपरलैस

EPFO डिजिटल इंडिया मुहिम के चलते अगले साल अगस्त तक पेपरलैस हो जाएगा। इसकी मदद से वह अपने पांच करोड़ ग्राहकों के लिए सेवाओं की डिलीवरी में सुधार कर पाएगा। EPFO कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे कि ईपीएफ, पेंशन एवं औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बीमा के लिए ईपीएफ निकासी की ही तरह ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत कर चुका है। यह औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके नियोक्ताओं के लिए बेहतर रहेगा। ऑनलाइन सुविधाएं EPFO को सार्वजनिक इंटरफेस से दूर करने में मदद करेगी ताकि भ्रष्टाचार और सार्वजनिक उत्पीड़न की संभावना को कम किया जा सके। 

यह भी पढ़ें:

जियोफाइ हॉटस्पॉट पर हुआ 50 प्रतिशत का प्राइस कट, एयरटेल डोंगल पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

सोनी और सैमसंग के स्मार्टफोन्स की कीमत में हुआ Price cut

शुरु हुई ऑनलाइन फेस्टिव सीजन सेल, 10 तोला सोना और 2 लाख रु जीतने का मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.