गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, मरने वालों की तादाद हुई 2005
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में फिलहाल आसमान से बरसती आग से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। लू के चलते अब तक मरने वालों की तादाद 2005 हो गई है। सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1979 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में फिलहाल आसमान से बरसती आग से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। लू के चलते अब तक मरने वालों की तादाद 2005 हो गई है। सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1979 लोगों की मौत हुई है।
शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान इलाहाबाद का रिकार्ड किया गया। यहां पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। राजधानी दिल्ली में 42 डिग्री और राजस्थान के कोटा में 44.6 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। पंजाब और हरियाणा में भी यह ज्यादातर जगहों पर 40 से 44 डिग्री के बीच रहा।
केरल में कल दस्तक दे सकता है मानसून
तिरुअनंतपुरम। केरल के सभी 14 जिलों में शनिवार को मानसूनी बारिश होने की संभावना है। मौसम कार्यालय के अनुसार, दोपहर बाद दो बजे तक केरल और लक्षद्वीप के तट से मानसूनी हवाओं के टकराने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर से 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
पढ़ेंः लू भी अब प्राकृतिक आपदा, सरकार देगी आर्थिक मददः राजनाथ सिंह