Move to Jagran APP

गर्मी के कहर से अब तक 1400 लोगों की मौत

पूरे देश में जारी भीषण गर्मी के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 से ज्यादा हो गई है। लू से आंध्र प्रदेश व तेलंगाना सबसे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी से यहां दो लोगों की और मौत हो

By Sachin kEdited By: Published: Wed, 27 May 2015 12:29 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 06:10 AM (IST)
गर्मी के कहर से अब तक 1400 लोगों की मौत

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पूरे देश में जारी भीषण गर्मी के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 से ज्यादा हो गई है। लू से आंध्र प्रदेश व तेलंगाना सबसे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी से यहां दो लोगों की और मौत हो गई।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में तापमान में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन गर्मी का कहर जारी है। 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ इलाहाबाद सबसे गर्म शहर है।

हरियाणा में गर्मी से लोग परेशान दिखे। यहां अधिकतम तापमान 45.8 दर्ज किया गया। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे।

बुधवार को आंध्र व तेलंगाना में गरमी से कुल 1360 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इस तरह से आंध्र में अब तक 1020 व तेलंगाना में 340 की मौत हो चुकी है। आंध्र सरकार ने हर पीडि़त परिजनों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। आंध्र के गुंटर में बुधवार को सबसे ज्यादा 47 डिग्री सेल्यिस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में गिरा पारा
राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह दर्ज किए गए रिकॉर्ड तापमान के बाद बुधवार को पारे में गिरावट देखने को मिली। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पढ़ेंः झुलसती गर्मी से बिगड़ी दिल की चाल

ले के कहर से बचने के लिए पढ़िये ये खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.