सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की कार का बुधवार सुबह एक्सिडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री विज दुर्घटना के समय कार में ही सवार थे। हालांकि, इसमें उन्हें कोई विशेष चोट नहीं आई है।
अंबाला। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार का बुधवार सुबह एक्सिडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री विज दुर्घटना के समय कार में ही सवार थे। हालांकि, इसमें उन्हें कोई विशेष चोट नहीं आई है। पुलिस के अनुसार अंबाला कैंट में जीटी रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
जिस समय यह दुर्घटना हुई अनिल विज अपनी निजी कार में थे। विज, अंबाला कैंट से ही विधायक हैं और बाजार जा रहे थे। इसमें उनकी कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों का कहना था कि विज इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए वरना हादसा बुरा हो सकता था। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।