हरमन बावेजा का दावा, वायरल S** क्लिप उनके भाई की नहीं!
एक सेक्स क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इसमें एक लड़का और लड़की शारीरिक संबंध बनाते नजर आ रहे हैं। लड़के को हरमन बावेजा का भाई बताया जा रहा है।
मुंबई। इन दिनों एक सेक्स क्लिप काफी चर्चा में है। इस क्लिप में एक लड़का और लड़की शारीरिक संबंध बनाते नजर आ रहे हैं। लड़की का तो चेहरे इसमें साफ नजर नहीं आ रहा, लेकिन लड़के को जॉनी बावेजा बताया जा रहा है। हालांकि बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा का दावा है कि इस सेक्स क्लिप में उनका भाई नहीं है।
अमिताभ बच्चन पर पूछे गए सवाल पर ऐश्वर्या से ये उम्मीद ना थी!
सेक्स क्लिप में ऐसा लग रहा है कि लड़का कॉम्प्रोमाइजिंग पोजिशन में है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कहा जा रहा है कि यह लड़का और कोई नहीं, बल्कि हरमन बावेजा का भाई है, जिसका नाम जॉनी है। बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक, जब हरमन बावेजा से संपर्क कर इस सेक्स क्लिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि इसमें उनका भाई नहीं है।
हरमन बावेजा ने कहा, 'जॉनी कौन। मैंने हाल ही में इस घटना के बारे में सुना। इसमें मेरा भाई नहीं है।' अब सवाल ये उठता है कि वो कौन शख्स है, जिसने यह अफवाह फैलाई कि सेक्स क्लिप में हरमन का भाई है।
सलमान, ऐश्वर्या, अभिषेक का ये वीडियो खूब हुआ वायरल, आपने देखा
वैसे कुछ दिनों सुनने को मिला था हरमन बावेजा का भाई भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा है। इस क्लिप को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी फिल्म का सीन हो सकता है। इसमें दो अलग-अलग एंगल से शूट किया गया है। यानि सेक्स क्लिप शूट करते वक्त पूरी प्लानिंग की गई है। सुनने में आया था कि हरमन का भाई फिल्म सन लड़की से डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।